LIVE PALAMU NEWS DESK : रेलवे ने अजमेर रांची के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की बढ़ती मांग और गर्मी के मौसम के मद्देनजर  अजमेर और रांची के बीच दो जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 09619 अजमेर–रांची स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक निर्धारित समय पर संचालित होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09620 रांची–अजमेर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी।

इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर गर्मी की छुट्टियों के दौरान जब ट्रेनों में भीड़ अधिक रहती है। यह सुविधा यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और आरामदायक सफर प्रदान करेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और आरक्षण की स्थिति जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *