LIVE PALAMU NEWS DESK : रविवार, 12 अप्रैल को 92 वर्षीय दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर की पुष्टि गायिका के बेटे आनंद भोसले ने खुद की है। बता दें कि आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आशा जी के गानों ने न सिर्फ सुनने वालों के दिलों में जगह बनाई, बल्कि कई एक्ट्रेसेस के करियर को भी नई ऊंचाई दी। इतना ही नहीं आशा भोसले के नाम सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। अपने प्रोफेशनल जीवन के साथ-साथ आशा ताई अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। असल जिंदगी उनकी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही इसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले।
पिता के असमय निधन के बाद लता मंगेशकर ने महज 14 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। इसी दौरान उन्होंने अपनी छोटी बहन आशा से भी जिम्मेदार बनने की उम्मीद की। हालांकि, स्वभाव से विपरीत आशा बचपन से ही बंधनों में रहना पसंद नहीं करती थीं।
महज 16 साल की उम्र में आशा नज अपने से 15 साल बड़े गणपतराव भोसले से शादी कर ली। गणपत राव उस वक्त लता मंगेशकर के सेक्रेटरी हुआ करते थें। इस कारण उनका लता के घर आना जाना लगा रहता था। इसी बीच उनके आशा के बीच प्यार हुआ उन्होंने शादी कर ली। इस फैसले से लता मंगेशकर काफी नाराज थीं परिवार ने भी आशा से संबंध तोड़ लिए। इसके चलते दोनों बहनों के रिश्ते में लंबे समय तक दूरी बनी रही।
आशा गणपतराव के तीन बच्चे हुए, लेकिन उनकी शादी बेहद कड़वे मोड़ पर आकर खत्म हुई। इसके बाद आशा ने आर.डी.बर्मन से शादी की जो पहले से शादीशुदा थें। वे अपनी पहली पत्नी से अलग हो चुके थे संगीत ही वह कड़ी थी, जिसने दोनों को करीब लाया।
दोनों के बीच उम्र का लगभग 6 साल का अंतर था, जिसमें आशा बड़ी थीं। हालांकि लता मंगेशकर आशा भोंसले के बीच की दूरी फिर भी खत्म नहीं हुई। बता दें कि आर.डी.बर्मन की मां इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थीं। बावजूद इसके बाद साल 1980 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, इस शादी में कुछ साल बाद एक अलगाव आ गया। फिर भी दोनों मन से जुड़े रहे, लेकिन बर्मन भी असमय ही दुनिया से चले गए।