मेदिनीनगर : जिले के पांकी प्रखंड से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां मंगलपुर गांव निवासी 33 वर्षीय बिनोद कुमार साव उर्फ गुमानी कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह घर में अकेले रहता था एवं गांव-गांव मोटरसाइकिल से घूम कर सब्जी बेचता था।

उल्लेखनीय है कि उसके माता-पिता दोनों का देहांत कई वर्ष पहले ही हो चुका है। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह नहीं उठा तो पड़ोस की एक लड़के ने जाकर उसे उठाने का प्रयास किया। वहीं इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। सूचना पाकर लोग उसके घर पहुंचे।
जहां लोगों ने युवक को बेड पर मृत अवस्था में पाया, इस दौरान लोगों ने युवक का मोबाइल भी गायब पाया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया एवं मामले की छानबीन शुरू कर दी।