मेदिनीनगर : सोमवार को प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन तात्वधान में डॉक्टर विश्वनाथ ओझा को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर अध्यक्ष मनीष तिवारी ने बताया कि पलामू के जाने-माने और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा लंबे समय से चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी सरलता, अनुभव तथा मरीजों के प्रति समर्पण के लिए खास पहचान रखते थे।

डॉ. ओझा न सिर्फ एक कुशल डॉक्टर थे, बल्कि एक संवेदनशील और मानवीय व्यक्तित्व के धनी भी थे। उन्होंने हजारों मरीजों का इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया। खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहते थे, जिस कारण समाज के हर वर्ग में उनकी गहरी पकड़ और सम्मान था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वे वर्षों से मेदिनीनगर में चिकित्सा सेवा दे रहे थे और अपनी सटीक इलाज पद्धति तथा व्यवहार कुशलता के कारण लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है।
मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनीष सिंह, कोशाध्यक्ष आनंद कुमार, इस्लाम रज़ा, डॉ चंदन, डॉ अमित, डॉ राहुल, तथा आशी केयर अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।