चतरा : जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में विद्यालय के खेल मैदान तक पहुंच पथ की समस्या पर विचार करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विद्युत बिल की अनियमितता के संबंध में उपायुक्त ने झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (JREDA) के माध्यम से सोलर पैनल स्थापना की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिससे दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

विद्यालय परिसर में कटे हुए यूकेलिप्टस पेड़ों को हटाने के संबंध में उपायुक्त ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के पदाधिकारी को आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया।

बैठक में प्राचार्य मंटू कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, विशेष आमंत्रित सदस्य धर्मेंद्र पाठक, चंद्रशेखर प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *