WEATHER REPORT : रांची सहित राज्य के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटे तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मध्यम दर्जे की वर्षा जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले 3 दिनों तक झारखंड के कई जिलों में गर्जन, बारिश और आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है।
इस कारण मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने अपील की गई है।