मेदिनीनगर : पलामू जिला प्रशासन जनगणना जागरुकता अभियान से स्कूली बच्चों को जोड़ेगी। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है। जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके। दरअसल, देश भर में जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि जनगणना दो चरणों में होनी है।

पहले चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि दूसरे चरण की प्रक्रिया फरवरी 2027 में शुरू होगी। एक मई से 15 मई तक ऑनलाइन तरीके से स्व-गणना होगी। इसके लिए जनगणना की वेबसाइट पर जाना है और अपने घर के बारे में जानकारी देनी है। पलामू जिला प्रशासन स्व-गणना और जनगणना को लेकर स्कूली बच्चों को जागरुकता अभियान से जोड़ रहा है।

10वीं 11वीं और 12वीं के बच्चों को जागरुकता अभियान से जोड़ा जाएगा। स्कूली बच्चों को बताया जाएगा कि जनगणना के दौरान कौन-कौन से 33 प्रकार के प्रश्न पूछे जाने हैं और इसके क्या महत्व है।

इस दौरान लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। जिसमें स्कूली बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। जिला प्रशासन लगातार लोगों को बता रहा है कि वह ओटीपी किसी के साथ भी शेयर नहीं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *