आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
CRIME NEWS/मेदिनीनगर : शुक्रवार को जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मोहल्ला में महज 20 रुपये के विवाद में एक युवक ने किराना दुकानदार पर गोली चला दी। हालांकि निशाना चूक जाने से दुकानदार की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार शाहपुर नई मोहल्ला निवासी ऐनुल खली अपनी जनरल स्टोर दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले का ही युवक सैफ खली दुकान पर पहुंचा और 20 रुपये का कोल्डड्रिंक लिया। जब दुकानदार ने उससे पैसे मांगे तो वह गाली-गलौज करने लगा और पैसे देने से मना कर दिया। विवाद बढ़ने पर युवक ने हथियार निकालकर दुकानदार पर गोली चला दी।
हालांकि गोली दुकानदार को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सैफ खली को गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा