WEATHER NEWS: राज्य में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी और बोकारो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा है।