LIVE PALAMU NEWS DESK : राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में जमीन विवाद का मामला अब रंगदारी और धमकी तक पहुंच गया है। जहां पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम का इस्तेमाल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पीड़ित लाल कृष्णा नाथ शाहदेव उर्फ पप्पू शाहदेव ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए पीएलएफआई के लेटरहेड जैसा संदेश भेजा गया। जिसमें एक करोड़ रुपये की मांग करते हुए रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। घटना के बाद पीड़ित और उनके परिवार दहशत में है‌।

इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। व्हाट्सएप नंबर और संदेश की तकनीकी जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *