लाइव पलामू न्यूज/खूंटी : पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने पीएलएफआई संगठन के जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया को तपकरा इलाके से पकड़ा है। सुखराम ने राजधानी रांची सहित रनिया, तोरपा और तपकरा
इलाकों में अपना आतंक फैला रखा था। पुलिस ने उस पर दो लाख का ईनाम भी रखा था। लंबे समय से पुलिस उसे तलाश रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सुखराम तपकरा क्षेत्र में है। सुखराम की गिरफ्तारी से पीएलएफआई को बड़ा झटका लगा है। सुखराम लोगों में दहशत फैला कर गुड़िया वसूली करता था और वसूली से संगठन को मजबूत करने में लगा था। उसे मुठभेड़ में मारे गये कुख्यात उग्रवादी जीदन गुड़िया का दाहिना हाथ माना जाता था। जीदन के मारे जाने के बाद वह संगठन का प्रमुख हिस्सा बना गया था। सोमवार की सुबह तपकरा में पानी टंकी निर्माण कार्य के पास उसने मजदूरों को धमकाया, मारपीट भी की जिससे कर्मचारियों में दहशत थी। इसी बीच किसी ने फोन पर पुलिस को इसकी दे दी । जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही सुखराम भागने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद तत्परता से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।