लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मंगलवार को प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने सभी महिला पार्षद कमर यासमीन, अहिल्या गुप्ता ,हसबुन निशा, चंचला देवी प्रमिला देवी के साथ स्वयं ₹5 रुपया किराया का पहला टिकट काटकर चारों रूट रांची रोड, सिंगरा रोड, चैनपुर शाहपुर रोड एवं पांकी मेडिकल कॉलेज रोड बस का परिचालन शुरू किया। मौके पर अरुणा शंकर ने बताया कि यह पिंक बस शहर के हर मार्ग में एक मुस्कान के साथ इतिहास रचेगी। जो सुबह 7:00 बजे से रांची रोड हेरिटेज स्कूल, पांकी रोड मेडिकल कॉलेज, चैनपुर भट्टी मोड तथा सिंगरा- पाटन मोड़ से प्रारंभ होकर शहर को आएगी और अंतिम ट्रिप शाम को 7:00 बजे डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक से जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह बस महिलाओं एवं छात्राओं के लिए चलाई जा रही है। इसीलिए कॉलेज एवं कोचिंग क्लासेस के टाइमिंग को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को सुविधा मिल सके और सभी कॉलेजों तक बस पहुंच सके। उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि निगम क्षेत्र के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए मात्र ₹5 रुपया टिकट रखने से बस संचालक को प्रति बस ₹50000 तक का महावारी नुकसान होगा लेकिन वह चिंता ना करें इसकी भरपाई मैं करूंगी और मेरी भरपाई छात्राओं एवं महिलाओं को होने वाली बचत की मुस्कान से होगी। मौके पर महिला कंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन लेकर तैयार थी जो शहर के लिए एक नया प्रयोग है साथ ही खलासी और ड्राइवर भी पिंक टीशर्ट पहने नजर आए। एक दो दिनों के भीतर जीपीएस लिंक भी जारी कर दिया जाएगा। ताकि हर महिला देख सके कि उनके रूट का बस उन तक कितने देर में पहुंचेगा। आज बस में सफर करने वाली महिलाओं को टिकट के साथ टॉफी दे कर मुंह मीठा भी कराया गया। बस में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी लगी हुई है। जिसका लिंक आरक्षी अधीक्षक पलामू एवं शहर तथा निगम के अंतर्गत आने वाले थाना में निगरानी हेतु दिया गया है। सभी बस में मोबाइल चार्जर भी लगा है जिसका उपयोग निशुल्क होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *