लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले में अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिले के तीनों एसडीओ व डीएमओ अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत लगातार छापेमारी कर रहें हैं। इसी क्रम में छत्तरपुर एसडीओ ने हरिहरगंज अंचल के बलरा,खांसीखाप एवं रामपुर ग्राम में विभिन्न क्रशरों का जांच कर उपायुक्त को कार्रवाई हेतु अनुरोध किया था। जिसके बाद उपायुक्त ए दोड्डे ने छतरपुर एसडीओ के जांच के आलोक में डीएमओ को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। जिसके बाद डीएमओ आनंद ने हरिहरगंज अंचल में अवैध रूप से संचालित कुल छः क्रशरों का लाइसेंस रद्द कर दिया।
इन क्रशरों को किया गया सील:-
(1) राजा स्टोन चिप्स,प्रो चंदन सिंह,बलरा
(2) वंदे पुरूषोतम स्टोन,चिप्स,संचालक संतोष सिंह,बलरा,
(3) जय मॉं शक्ति स्टोन चिप्स,संचालक हरेन्द्र सिंह,बलरा
(4) जय गुरू स्टोन चिप्स,संचालक दिल रंजन सिंह,बलरा
(5) आनंद स्टोन चिप्स,संचालक आनंद कुमार सिंह, बलरा
(6) बाबा मुक्तेश्वर स्टोन चिप्स,संचालक प्रभात सिंह,बलरा
उपायुक्त ए दोड्डे ने सभी क्रशर संचालकों को खनन एक्ट के तहत ही क्रशर का संचालन करने की अपील की है अथवा कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से क्रशर का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।