लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां बहनों की डोली उठने से पहले भाई को मौत ने गले लगा लिया। दरअसल जिला के पचपड़वा गांव निवासी शिवम कुमार बहनों की शादी के लिए शहर से जेनरेटर के लिए डीजल लेने गया था। इसी दौरान वापस लौटने के क्रम में नारायणपुर में छत्तीसगढ़ की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे शिवम की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को कब्जे में लेटर चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर शहर थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और काफ़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। वहीं मृतक शिवम के चाचा रवि राउत ने मुआवजा की मांग के साथ साथ दोषी को सजा दिलाने की भी मांग की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *