लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बुधवार को समाहरणालय के सभागार में राज्य की महिला,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री सह पलामू जिला बीस सूत्री प्रभारी मंत्री जोबा मांझी जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे इस बात से अवगत हैं कि जिले में पेयजल की समस्या है। उन्होंने सभी बीस सूत्री सदस्यों को आश्वस्त किया कि पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार किया जायेगा ताकि जिले में पानी की अनुपलब्धता की खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में पानी की समस्या ना हो इस दिशा में भी वो मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श करेंगी।
फिलवक्त उन्होंने सभी आवश्यक स्थानों पर टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीस सूत्री बैठक के माध्यम से हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं 20 सूत्री समिति के सदस्यों से कहा कि उन्हें योजनाओं के कार्यान्वयन की कोई समस्या यदि उनके संज्ञान में आए तो उपायुक्त के संज्ञान में तत्काल लाएं ताकि मुझ तक सूचनाएं पहुंचे। उपायुक्त पलामू सप्ताह में 2 दिन स्वयं जनता दरबार का आयोजन करते हैं। उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे कहा कि तीनों उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु आवेदन देने की अंतिम तिथि 25 मई 2023 तक बढ़ाई गई है। वहीं नामांकन हेतु एंट्रेंस एग्जाम 30 मई को लिया जायेगा जिसके पश्चात 7 जून को फर्स्ट मेरिट लिस्ट व 12 जून को सेकंड मेरिट लिस्ट के प्रकाशन के अनुरूप विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा। उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने समेकित रूप से जिले में चल रहे विकास कार्यक्रमों का प्रतिवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।
मंत्री ने अद्यतन प्रतिवेदन के बैठक में 15वें वित्त, मनरेगा, स्वास्थ्य,शिक्षा,कृषि,आपुर्ति,खनन,विद्युत,सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण,मत्स्य विभाग,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का क्रियान्वयन,पशुपालन,मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग,श्रम विभाग,भूमि संरक्षण समेत अन्य विभागों के पदाधिकारियों से संचालित योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह,पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा,पलामू जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी, डीएफओ,अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता,सभी बीस सूत्री सदस्य समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थें।