लाइव पलामू न्यूज: आरबीआई ने 2000 के नोट को वापस लेने का फैसला लिया है। जिसके बाद लोगों के मन में जिज्ञासा बढ़ गई है खासकर उनलोगों के मन में जिनके पास 2000 के नोट काफी संख्या में है। बता दें कि नोट बदलने के लिए 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों से बदले सकते हैं। एक बार में नोट बदलने की अधिकतम सीमा 20,000 रुपये है। बताया जा रहा है कि 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा। आरबीआई ने सभी बैंकों को सलाह दी है कि 2000 रुपये के मूल्य के नोट को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद कर दें। आरबीआई ने यह निर्णय ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत लिया है। 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोटों को बैंक में जमा कराया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद 2000 रुपये के नोट जारी किया था। पिछले कुछ महीने से मार्केट में 2000 रुपये के नोट कम नजर आ रहे थे। इस संबंध में सरकार ने संसद में भी सूचना दी थी।