लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार पंचायत सचिव की नियुक्ति से संबधित अनुशंसित अभ्यर्थियों की मेधा सूची के अनुसार शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य कागजातों की जांच शुक्रवार से प्रारंभ हुई। अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की जांच 20 मई 2023 को भी 10:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराह्न तक होगा। आयोग द्वारा पलामू जिले के अनुशंसित अभ्यर्थियों का पंचायत सचिव से संबंधित प्रवेश पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र/ स्थानीय प्रमाण पत्र एवं समर्पित अन्य कागजातों (मूल रूप में) की जांच की जा रही है। प्रमाण पत्रों की जांच सह काउंसलिंग में पंचायती राज्य पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, नीलाम पत्र पदाधिकारी कपिलदेव ठाकुर, सतबरवा के अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार के अलावा राम लखन राम, विनोद प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार आदि कर्मी जुटे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *