लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: सोमवार को जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां जिले के सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार की 32 वर्षीय पुत्री अमृता सुरभि की मौत हो गई। बता दें कि अगले महीने 22 जून को उसकी शादी होने वाली थी। राजा हरिश्चन्द्र घाट कोयल नदी के तट पर दोपहर में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में कई चिकित्सक चिकित्साकर्मी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बताया जाता है कि सोमवार सुबह अचानक अमृता को अचानक पेट दर्द शुरु हुआ और फिर शौच होने लगा। घर पर कुछ दवा दी गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ तो आनन फानन में उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में ले जाया गया। जहां 10 मिनट बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद तत्काल शव को जेलहाता स्थित आवास पर ले जाया गया।