लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां केरकी कला गांव में एक प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में एक ही फंदे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय नागेंद्र कुमार और 18 वर्षीय सोनम कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विगत कई वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था।

लेकिन युवती के परिजनों ने युवती का विवाह कहीं और तय कर दिया था और उसकी शादी अगले महीने ही होने वाली थी। युवती ने जब इसकी सूचना प्रेमी को दी तो वह काम छोड़कर कुछ दिन पहले गांव लौटा। जिसके बाद सोमवार देर रात युवती और युवक दोनों ने युवक के घर में एक ही फंदे में फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। इस बाबत एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की आशंका है। टीम ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रेतर जांच में जुट गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *