लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: करीबन 6 माह में पलामू सेंट्रल जेल में बंद चार कैदियों की मौत हुईं है। जिनमें दो युवक शामिल हैं। सभी की मौत का कारण जेल प्रशासन ने बीमारी बताया है। इन कैदियों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। वहीं दोनों युवाओं के परिजनों के अनुसार, अजय चौधरी और कुंदन पांडे बीमार नहीं थें। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही और पीटने का आरोप लगाया है। इस तरह कैदी की मौत को लेकर जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

परिजनों का सवाल है कि अगर कैदी बीमार होते हैं तो परिजनों को उसी समय जानकारी क्यों नहीं दी जाती? परिजनों को तब क्यों सूचना दी जाती है, जब कैदी को अस्पताल ले जाने की नौबत आती है। परिजनों का कहना है कि हमने मामले की जांच की मांग की जिस पर जांच तो हुई, लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। आखिर कौन इसका जिम्मेवार है।

इधर कैदी कुंदन पांडे की मौत के बाद मामले की गंभीरता के मद्देनजर पलामू डीसी शशि रंजन ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे थें। इस दौरान उन्होंने सदर एसडीएम अनुराग तिवारी और सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा को कई बिंदुओं पर जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।

सोर्स: लगातार डॉट इन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *