Fanda

लाइव पलामू न्यूज़/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीएलए कॉलेज के समीप एक महिला ने आपसी विवाद में फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। महिला का शव बाथरूम से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान चंदन यादव की पत्नी नमिता देवी(25वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका का एक करीब तीन वर्षीय बेटा भी है।

इधर घटना की सूचना पर टीओपी 2 प्रभारी अनिल कुमार सिंह, शहर थाना एएसआई स्वाति कुमारी, हवलदार रमेश सिंह, टाईगर मोबाइल के जवान सूर्यनाथ सिंह, राजेश चंद्रवंशी आदि मौके पर पहुंचे । जहां शव को कब्जे में कर पोस्टर्माटम के लिए भेजा। पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में टीओपी 2 प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि महिला अत्यंत गरीब घर से आती थी। शव को बाथरूम से निकालने के दौरान मृतका का भाई वहां मौजूद था। इस मामले में कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *