लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले में दुर्गा पूजा के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु बड़ी/छोटी/मालवाहक वाहनों के लिए बेरिकेटिंग एवं पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 9 अक्टूबर से अगले आदेश तक लागू रहेगी, जिसमें यातायात संधारण हेतु निम्नलिखित नियम लागू किए गए हैं:

बड़ी/मालवाहक वाहनों के लिए शहर के बाहर का बेरिकेटिंग (संध्या 4:00 बजे से प्रातः 4:00 बजे तक):

1. गढ़वा मार्ग से आने वाली वाहने:* मंगरदाहा घाटी (चैनपुर थाना क्षेत्र) में ठहरेंगी।

2. रांची मार्ग से आने वाली वाहने:* दुबिवाखाड़ (सदर थाना क्षेत्र) में ठहरेंगी।

3. पांकी मार्ग से आने वाली वाहने:* रजवाडीह-चियांकि बाईपास (सदर थाना क्षेत्र) में ठहरेंगी।

4. औरंगाबाद–बी-मोड़ मार्ग से आने वाली वाहने:* पाटन मोड़ (पड़वा थाना क्षेत्र) में ठहरेंगी।

शहर के अंदर का बेरिकेटिंग (दिनांक 08.10.2024 से 24 घंटे के लिए):

1. छःमुहान एलईडी टीवी के पास (थाना रोड़)।

2. चुड़ी घर के सामने बाजार जाने वाला रास्ता (छःमुहान)।

3. थाना गेट के सामने बाजार जाने वाला रास्ता।

4. लालकोठा कुआं के पास।

5. सत्तारसेठ चौक (डॉ. विश्वनाथ ओझा के क्लिनिक के पास)।

6. Raymond शोरूम के पास (Engineering Road)।

7. धोबी मुहल्ला रोड़ के पास।

8. साहित्य समाज चौक के पास।

9. बेलवाटिका चौक के पास।

10. हॉस्पिटल चौक (प्राचीन शिव मंदिर के पास)।

11. दुर्गाबाड़ी के पास (नरेश सोनी के घर के पास)।

वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था (दिनांक 08.10.2024 से अगले आदेश तक 24 घंटे के लिए):

1. जिला स्कूल रोड (दोनों साइड)।

2. साहित्य समाज चौक (कांग्रेस भवन के पास)।

3. VIP पार्किंग स्थल (शहर थाना गेट के पास)।

4. बैरिया चौक (बाजार समिति)।

5. काली मंदिर के पास (माइनर में)।

6. गांधी मैदान (स्टेशन रोड के पास)।

7. नदी किनारे (दुर्गाबाड़ी के पास)।

8. अष्टभूजी माता मंदिर के पास रोड के किनारे (GLA कॉलेज रोड)।

9. पुलिस लाइन रोड (होमगार्ड कार्यालय में)।

10. चैनपुर की ओर से आने वाले वाहन (कोयल नदी के पास बस/टेम्पू स्टैंड)।

*यातायात के लिए विशेष निर्देश:*

1. छःमुहान से शहर थाना रोड़ एवं बड़ी मस्जिद रोड़ की तरफ दो/चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विकल्प के तौर पर मोहन सिनेमा हॉल रोड और जिला स्कूल रोड का उपयोग किया जा सकता है।

2. साहित्य समाज चौक/भारत माता चौक से सदर अस्पताल, छःमुहान तक दो/चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके विकल्प के रूप में चैयरमेन रोड, हमीदगंज, जेलहाता रोड और कांग्रेस भवन रोड का प्रयोग किया जा सकता है।

3. मुस्लिम नगर से कन्नी राम चौक की ओर आने वाले वाहन आढ़त रोड और जिला स्कूल रोड होते हुए छःमुहान चौक जा सकेंगे।

पलामू पुलिस सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग दें ताकि दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर में शांति एवं सुव्यवस्था बनी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *