लाइव पलामू न्यूज मेदिनीनगर:  दुर्गा पूजा को लेकर पलामू डीसी शशि रंजन और एसपी रिष्मा रमेशन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाली गई । मेदिनीनगर शहर थाना परिसर से अस्पताल चौक, कन्नीराम चौक ,आढ़त रोड, पोस्ट आफिस,रेलवे स्टेशन समेत शहर के कई जगहों पर फ्लैग मार्च निकाली गई ।

फ्लैग मार्च के दौरान डीसी शशि रंजन , एसपी रिष्मा रमेशन ने दुर्गा पूजा पंडाल व अति संवेदनशील इलाको का निरीक्षण किया वही ड्रोन से भी विभिन्न इलाकों पर नजर रखी जा रही है । दुर्गा पूजा के दौरान किसी प्रकार की कोई घटना न घटे जिसको लेकर पलामू पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है । फ्लैग मार्च के दौरान नगर आयूक्त जावेद हुसैन ,एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद,सीओ अमरजीत बल्होत्रा,शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार समेत कई पुलिस के जवान मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *