लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: इन दिनों नवरात्र चल रहा है। पूरा जिला इसके रंग में रंगा हुआ है। आम से लेकर खास लोग भक्ति रस में डूबे हुए हैं। सबसे खास बात यह है कि इस बार आमलोगों के साथ-साथ पलामू उपायुक्त शशि रंजन भी नवरात्र का व्रत कर रहे हैं। उन्होंने पारंपरिक तरीके से नवरात्र का व्रत रखा है।‌ इस दौरान उपायुक्त शशि रंजन उपवास में रहकर पारंपरिक तरीके से नवरात्र पूजन भी कर रहे हैं।

पूजा करने के बाद उपायुक्त दिन भर फलाहार पर रहते हैं। इसके साथ ही जिले की बागडोर को भी बखूबी संभाल रखा है। इस दौरान वे नियमित रूप से कार्यालय भी जा रहे हैं और सरकारी कार्य को निष्पादित भी कर रहे हैं। इस दौरान उपायुक्त ने  क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना करते हुए शांतिपूर्ण और खुशहाल वातावरण में नवरात्र मनाने की अपील की है‌।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *