लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू प्रमंडल के चर्चित ज्वेलरी शोरूम सोना महल में इन दिनों धनतेरस एवं दिवाली के उपलक्ष्य में भव्य ज्वेलरी प्रदर्शनी लगाई गई है। जो कि 15 अक्टूबर यानी मंगलवार से 1 नवंबर तक चलेगी। जिसमें ग्राहकों को दिल्ली, मुंबई राजकोट, मेरठ एवं दुबई तक की ज्वेलरी खरीदने का मौका मिल सकता है। इस संबंध में सोना महल के संचालक संतोष कुमार सोनी एवं धनंजय कुमार सोनी ने बताया कि धनतेरस के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट के रूप में ₹50,000 के डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर 10 ग्राम चांदी का सिक्का बिल्कुल मुफ्त एवं 10 ग्राम सोने की ज्वेलरी की खरीदारी पर 2250 रुपए की भारी छूट दी जा रही है।
इतना ही नहीं सोना महल का वादा है कि कम से कम मेकिंग चार्ज, कम से कम सोने का भाव और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों का फायदा। धनंजय सोनी ने कहा कि धनतेरस में ग्राहकों को खरीदारी करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। भीड़-भाड़ होने की वजह से ग्राहक अपनी मनपसंद ज्वेलरी नहीं खरीद पाते। इसीलिए सोना महल की तरफ से यह ज्वेलरी महोत्सव रखा गया है जिसमें ग्राहक अपनी पसंद के ज्वेलरी को बुकिंग कर धनतेरस के दिन डिलीवरी ले सकते हैं। सोने के बढ़ते भाव को देखते हुए लाइटवेट ज्वेलरी पर ज्यादा ग्राहकों की नजर है। इस पर ध्यान देते हुए संचालक कम बजट में ज्यादा फैलाव वाले जेवर उपलब्ध कराए हैं।
