लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर:  जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां सोमवार की रात एक निर्माणाधीन मकान में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सकेंद्र साव (24वर्ष) पिता सरेश साव सतबरवा थाना क्षेत्र के खामडीह निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अविवाहित था और खामड़ीह में टायर पंचर की दुकान चलाता था। उसकी हत्या उसके निर्माणाधीन मकान में धारदार हथियार से मारकर की गई है।

इधर घटना की सूचना पर सतबरवा पुलिस सदल बल घटनास्थल पहुंची व शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू की जांच कर रही है। रांची से डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है साथ ही तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

वहीं मृतक की मां रबिंदा देवी के अनुसार उसके पति का अवैध संबंध लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजहरा की एक महिला से है। जिसका मृतक हमेशा विरोध करता था। उसने उस महिला द्वारा युवक की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। रंबिदा ने बताया कि मृतक रात ग्यारह बजे खाना खाकर निर्माणाधीन मकान में सोने चला गया था जहां रात में उसकी हत्या कर दी गई।

रिपोर्ट : प्रेम पाठक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *