लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को रमना थाना क्षेत्र के मानदोहर में अवैध देशी और विदेशी शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान अशोक राम, पिता स्व. शंकर भुईयां, मानदोहर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था। जिसके आलोक में रमना थाना पुलिस की टीम ने सशस्त्र बलों के सहयोग से अशोक राम के घर पर छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध देशी महुआ शराब और विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
