लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: रविवार को गांधी मैदान पार्क में मारवाड़ी युवा मंच मैं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। यह सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक लगया गया था। उल्लेखनीय है कि मंच द्वारा यह शिविर हर माह दो बार लगाया जाता है। यह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जिसे सब शहर वासी “डायबिटीज क्लब” के नाम से जानते हैं। जो कि हर माह के प्रथम और तृतीय रविवर को बीआर अंबेडकर पार्क (प्रथम रविवर) और बेलवाटिका स्थित “गांधी उद्यान पार्क”(तीसरा रविवार) को लगाया जाता है।
मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के डायबिटीज क्लब प्रभारी रवि कामदार मनोज अग्रवाल अशोक हाज़ीपुरिया ने बताया कि मंच यह शिविर नियामित रूप से पिछले कई माहीनों से लगाता आ रहा है। इस शिविर के माध्यम से कई लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई है। लगभग 80 से अधिक लोग इस शिविर से हर योजना मे शामिल हैं। जिसमें बूढ़े ,बच्चे, पुरुष, महिला सभी शामिल हैं। ‘आशी लाइफ हॉस्पिटल’ की तरफ़ से इस शिविर हेतु निःशुल्क संसाधन उपलब्ध कराये जाते हैं। वहीं लैब टेक्नीशियन ललन जी का विशेष सहयोग रहता है।
श्याम पोद्दार ने मंच की तरफ से सभी शहर वासियों को इस योजना से जुड़ने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अनुरोध किया है। आज इस आयोजन में मंच के सचिव सज्जन संघई, रवि कामदार, सौरभ सराफ, अशोक हाजीपुरिया, मनोज अग्रवाल, दीपक नेमला, संदीप केजरीवाल, संदीप उदयपुरी, नीरज कामदार,श्याम पोद्दार , अंकित गर्ग, विकास उदयपुरी , लैब तकनीशियन ललन जी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थें।
