लाइव पलामू न्यूज: रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह रांची में हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति बंद करें। हेंमत सोरेन के शब्दकोष में शर्म नाम की चीज नहीं है। उन्होंने सारी विकास योजनाओं को ध्वस्त कर दिया है। झारखंड की जनता सब जान चुकी है। पूरे देश में सबसे ज्यादा करप्ट झारखंड सरकार है। इस सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराधिक मामलों में 29 फीसदी की वृद्धि हुई है। महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म में 42 फीसदी की वृद्धि हुई है।
महिलाओं के एक रुपए में 50 लाख तक की रजिस्ट्री भी बंद करा दिया गया। इस सरकार ने पेपरलीक माफिया को संरक्षण देकर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। जितने भी पेपरलीक माफिया हैं, उन्हें उल्टा लटका कर सीधा किया जायेगा। घुसपैठ को लेकर मंत्री ने कहा कि इस विषय पर ऐसा कानून लायेंगे, जिससे परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। जिन महिलाओं की जमीन घुसपैठियों ने हड़पी है, उसे वापस किया जायेगा। हेमंत सरकार में आदिवासी कभी भी सुरक्षित नहीं रहे।
संताल में आदिवासियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। घुसपैठिए ने अपना कब्जा जमा रखा है। भाजपा माटी, बेटी और रोटी को सुरक्षित करने का नारा लेकर आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव मनाने का निर्णय लिया है। वहीं कांग्रेस पर पिछड़ा वर्ग का विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरकार बदलने का नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य को सुनिश्चित करने का है।
भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता भाजपा सरकार को ढ़ूंढ़ रही है। वहीं उन्होंने सहारा में निवेश करने वाले लोगों को पाई-पाई वापस किए जाने का भरोसा दिलाया है। वहीं उन्होंने घुसपैठियों द्वारा हड़पी गयी जमीन वापस किए जाने की बात कहीं। वहीं उन्होंने कहा है कि झारखंड में यूसीसी जरूर आयेगा, लेकिन राज्य के आदिवासियों को इससे पूर्णतः बाहर रहेंगे।
