लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बुधवार को उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान आवास के प्रखण्ड समन्वयक अनुपस्थित पाये गये। जिस पर उन्होंने प्रखण्ड समन्वयक से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं प्रखंड कार्यालय में बैठक कर उन्होंने मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व अबुआ आवास,अंबेडकर आवास एवं पीएम जनमन योजना की समीक्षा की।

मनरेगा की समीक्षा के दौरान वित्तिय वर्ष 2021-22 एवं उसके पूर्व की 10 पंचायत में लंबित 459 योजनओं का समीक्षा किया गया तथा तेज गति से एक सप्ताह के अंदर योजनाओं की समीक्षा कर मनरेगा शॉर्ट में पूर्ण करने का निर्देश सभी ग्राम रोजगार सेवक पंचायत सचिव को दिया गया। समीक्षा के क्रम में फैज-2 के आफ्टर में जियो टैग के लिए लंबित योजनाओं को दो दिनों के अंदर जियो टैग कर शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।बैठक में पाया गया कि कनीय अभियंता द्वारा मनरेगा सॉफ्टवेयर में एमबी दर्ज एवं प्रविष्टि 179 लंबित है,इसे दो दिनों के भीतर एंट्री करने का निर्देश दिया गया।

22 रिजेक्ट ट्रांजैक्शन को आधार एवं बैंक खाता में सुधार करते हुए तथा डेमोग्राफिक रीजन को सुधार कर रिजेक्ट ट्रांजैक्शन को रीजेनरेट करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने सभी पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक को अपने-अपने पंचायत में मानव दिवस सृजन करने पर बल दिया।इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुओं पर मनरेगा में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देश दिया गया यथा शत प्रतिशत जॉब कार्ड का वेरिफिकेशन एबीपीएस 100% करने बिरसा सिंचाई कूप में योजनाओं को पूर्ण करते हुए भुगतान करने की सामग्री की त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2016-22 अंतर्गत सभी डिले आवास को 31 दिसम्बर,2024 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया एवं पूर्ण नही होने वाले आवास के लाभुकों से राशि वसूली कर उनके आवास को रिमांड कराने का निदेश दिया गया।इसी तरह अबुआ आवास योजना अंतगर्त वित्तीय वर्ष 2022-23 में तृतीय किश्त भुगतान किए गए लाभुकों को अगले 15 दिनों के अंदर सभी आवास पूर्ण कराते हुए जियो टैग करने हेतु निर्देशित किया गया।

अबुआ आवास योजना अंतगर्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध एक सप्ताह के अन्दर शतप्रतिशत आवास स्वीकृति एवं प्रथम किश्त की राशि का भुगतान कराने का निदेश दिया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतगर्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध एक सप्ताह के अन्दर शत प्रतिशत आवास स्वीकृति कराने हेतु सभी पंचायत सचिव को निदेशित किया गया।पीएम जनमन एवं बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना अंतगर्त लंबित आवास को ससमय राशि भुगतान तथा आवास पूर्ण कराने हेतु सभी पंचायत सचिव को निदेशित किया गया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी पंचायत के पंचायत सचिव,ग्राम रोजगार सेवक,कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता समेत परियोजना पदाधिकारी उपेंद्र राम,जिला समन्वयक मुफ्ती अनवर,जिला प्रशिक्षण समन्वयक,आवास अभय कुमार उपस्थित थें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *