लाइव पलामू न्यूज: मंगलवार को कोर्ट ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को बड़ा झटका देते हुए डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी है। उल्लेखनीय है कि टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लाउंड्रिंग के आरोप में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने 15 मई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वे जेल में बंद है। उन पर टेंडर आवंटन में कमिशन लेने का आरोप है। बता दें कि सोमवार को ED और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आलम ने 25 नवंबर को डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की थी। इससे पहले कोर्ट इस केस के अन्य आरोपियों जहांगीर आलम और संजीव लाल, ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके परिजन सहित कई सहयोगियों की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज कर चुकी है।