पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें शाम को AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था. यहां अस्पताल में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मौजूद हैं, जबकि राहुल गांधी अध्यक्ष खड़गे के साथ दिल्ली आ रहे हैं. इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने कल के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

 

लाइव पलामू न्यूज: गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थें। काफी समय से वे बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।

26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में जन्मे मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उनकी गिनती भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 2006 में दोबारा बाइपास सर्जरी हुई थी। जिसके लिए मुंबई से स्पेशलिस्ट डॉक्टर रमाकांत पांडा को बुलाया गया था। इसके अलावा कोरोना काल में वे कोरोना की चपेट में भी आए थें। जिसके बाद से उन्हें सांस लेने में भी काफ़ी तकलीफ रहती थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को तक़रीबन आठ बजे उन्हें दिल्ली के एम्स इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां करीब आधे घंटे बाद उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *