लाइव पलामू न्यूज: मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह सेठी का निधन हो गया।उनके निधन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गुरविंदर सिंह सेठी ने सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

Birla Open minds international school Daltonganj

गुरविंदर सिंह सेठी ने अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए समाज के उत्थान के लिए कई अहम फैसले लिए। इसके अलावा, उन्होंने गुरु नानक हॉस्पिटल, गुरु नानक स्कूल और गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के विभिन्न पदों पर रहते हुए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए।

संजय सेठ ने कहा, “उनकी सेवा और समाज के प्रति उनकी निष्ठा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दुखद घड़ी में हम उनके परिजनों के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *