लाइव पलामू न्यूज: तामिलनाडु के विरुद्धनगर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल भी हैं। यह विस्फोट विरुद्धनगर जिले के सत्तूर इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ। मृतकों में फैक्ट्री के ही छह कर्मचारी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फैक्ट्री में चार कमरे थें, जो धमाके के बाद ध्वस्त हो गए। घटना की सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ।

बताते चलें कि तमिलनाडु के विरुद्धनगर में कई पटाखा फैक्ट्री हैं और कई बार यहां हादसे हो चुके हैं। बीते साल हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पटाखा फैक्ट्रियों में सेफ्टी रेगुलेशन की जांच का निर्देश दिया था। इसके बावजूद भी वहां हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *