लाइव पलामू न्यूज: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उनके 10 साल पुरानी सत्ता का अंत हो गया। ट्रूडो ने भारतीय समयानुसार रात करीब 10 बजे अपने इस्तीफे का ऐलान किया। इस्तीफे से पहले एक अधिकारी ने बताया कि सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष के कारण उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। बता दें कि ट्रूडो के अलावा वित्त मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद कनाडा में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ने का संकेत है।

इस संबंध में कनाडाई सरकार के एक अधिकारी ने कहा, सत्ताधारी लिबरल पार्टी में अगले नेता का चुनाव होने तक ट्रूडो कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। अधिकारी ने बताया कि देश की संसद का सत्र 27 जनवरी से प्रस्तावित था। अब इस्तीफे के कारण संसद की कार्यवाही 24 मार्च तक स्थगित रहेगी। वहीं संभावना है कि 24 मार्च तक लिबरल पार्टी अपने नए नेता का चुनाव कर लेगी।
सियासी उथल-पुथल के बीच यह स्पष्ट नहीं है कि कनाडा में आम चुनाव कब कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि जस्टिन ट्रूडो 2015 में कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार गिरने के बाद प्रधानमंत्री बने थे। करीब 10 साल से वे प्रधानमंत्री पद पर काबिज थें। शुरुआती दिनों में वे काफी लोकप्रिय रहे थें। लेकिन विगत कुछ समय से वे आलोचकों के निशाने पर बने हुए हैं।