लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) कांके के अंतर्गत गढ़वा कृषि महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के छात्रों का जिले के चियांकी स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसके अंतर्गत प्रशिक्षु छात्र क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में रबी फसल के गेहूं, चना के खेती के साथ बीजों के प्रशंकरण का अवलोकन कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण के पांचवें दिन केंद्र के फार्म में लगे फलदार पौधों का अवलोकन कर उसके बेहतर उत्पादन से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस संबंध में प्रशिक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल का भी अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्वेश्य छात्रों में कृषि उत्पादन के लिए सैद्धांतिक के साथ प्रैक्टिकल ज्ञान की जानकारी लेना है। इससे छात्र खेती के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही बीजों के संवर्धन, बचाव, कीटनाशी दवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। छात्र पलामू में संतरे की खेती की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे। पंद्रह दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में छात्र आम में आने वाले मंजर के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।