लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: एसआईटी ने पांडेय गिरोह गैंगवार मामले में कार्रवाई करते हुए निशि पांडेय, निशांत सिंह समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी को पलामू लाने की तैयारी जारी है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में उस वक्त भरत पांडेय और दीपक साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब दोनों दीपक के बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए जुटे थें। भरत और दीपक पर रामगढ़ में कई आपराधिक मामले दर्ज थें।

दोनों की कोयलांचल इलाके में कई अन्य गिरोहों के साथ वर्चस्व की लड़ाई थी। इधर, घटना के बाद पलामू पुलिस ने सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की है। इस मामले में मामले में पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। भरत पांडेय के पिता के आवेदन के आधार पर रामगढ़ पतरातू निवासी विकास तिवारी, निशि पांडेय, आकाश तिवारी, विकास साव, अमित साव, सुभाष सिंह उर्फ बाघा सिंह अनिल यादव, सुनील धोबी, बबलू ठाकुर, संदीप ठाकुर, निशांत सिंह के खिलाफ बीएनएस की नौ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आवेदन में भरत पांडेय के पिता ने बताया है कि 8 महीने पहले भरत जेल से बाहर निकाला था। हजारीबाग जेल में बंद विकास तिवारी के इशारे पर उसे लगातार धमकी दी जा रहा थी। अब यह घटना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *