लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर:  विगत कई महीनों से पलामू जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ कौड़िया पंचायत में झरिवा आहर के समीप स्थित प्राचीन शिव मंदिर के चार दीवारी का निर्माण कराया जा रहा था। तत्पश्चात मंदिर के रंग रोगन एवं आकर्षित ढंग से विद्युत साज सज्जा कराने के बाद चार दीवारी का उद्घाटन चार दीवारी के निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री व मजदूरों के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस संबंध में सार्वजनिक शिव मंदिर झरिवा आहर के मुख्य संरक्षक मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह मंदिर सिर्फ पूजा अर्चना के लिए ही नहीं बना है।

बल्कि इस मंदिर के कायाकल्प करने में लगे समिति द्वारा इसे धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। जहां पर सिर्फ पलामू ही नहीं दूसरे जिला एवं झारखंड राज्य के बाहर से भी लोग खिंचे चले आयेंगे। उन्होेंने कहा कि इस मंदिर परिसर में विवाह स्थल का भी निर्माण कराया जायेगा। ताकि लोग अपने पुत्र पुत्रियों का विवाह इस मंदिर में करा पायेंगे।

उन्होंने कहा कि इस मंदिर की भव्यता के लिए समिति कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। इसमें विद्युत की साज सज्जा कराया गया है उसे कलकत्ता के कुशल कारीगर द्वारा सजाया गया है। इस मंदिर के पुननिर्माण एवं सजावट से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया है। जिसे देखकर सनातन धर्मावलंबी लोग प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक पूजा अर्चना करने के लिए लगे रहते हैं।

गुप्ता ने बताया कि इस मंदिर में प्रतिदिन सुबह शाम आरती के लिए एक पंडित पुजारी को रखा जायेगा। इसके साथ ही मंदिर के आसपास ग्रामीण महिलाओं के द्वारा प्रतिदिन शाम में भजन कीर्तन किया जायेगा। ताकि सनातनी बच्चों में धर्म के प्रति आस्था जागृत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *