लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत पांचवें छठे, सातवें और आठवीं बैच केलिए 5 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आरंभ मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) मेदिनीनगर के प्रशाल में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन डायट मेदिनीनगर की प्राचार्या अमृता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार की एक अनोखी पहल है।

विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य को जोड़ने की जिससे कि बच्चे स्वस्थ होकर अपने पाठ्यक्रम को पूरा कर सके। प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित राज्य साधन सेवी पूजा सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार की यह अनोखी पहल है। जिसमें झारखंड सरकार द्वारा संचालित वैसे सभी विद्यालयों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जहां वर्ग 6 से 12 के बच्चे पढ़ते हैं ,अगर बच्चे स्वस्थ होंगे तभी उनका पढ़ाई सफल माना जाएगा। इसलिए सरकार का यह कार्यक्रम बहुआयामी है जिसे हम सबको अपने विद्यालय में लागू करना चाहिए । मौके पर जिला साधन सेवी अर्पण कुमार गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम 6 से 12 तक आयु वर्ग के बच्चे को स्वस्थ बनाकर उन्हें पठन-पाठन योग्य बनाया जा सकता है।

इसके साथ ही यह जानकारियां उन्हें बीमारियों से दूर करता है। जिन्हें हम छुपाते हैं या बताने में संकोच करते हैं जो आगे चलकर भयावह रूप धारण कर लेता है। अनेकों बीमारियां जो हमारे समाज में फैली हुई है उसे हम समझ कर ही दूर कर सकते हैं। मौके पर जिला साधन सेवी नन्द किशोर कुमार, अंजू कुमारी,अभिषेक कुमार ,प्रियेश कुमार,अमरेंद्र नारायण,राजेश मिश्रा, समेत जिले के विभिन्न विद्यालयों के आरोग्य दूत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *