लाइव पलामू न्यूज: भारत के ओलंपिक चैंपियन जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने अपने जीवन के नये अध्याय की शुरुआत कर ली है। दरअसल, नीरज ने नए साल में अपने फैंस को एक शानदार और हैरान करने वाला तोहफा दिया है। बिल्कुल सही, नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। वो एक से दो हो गए हैं। रविवार 19 जनवरी को नीरज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपनी शादी की 3 फोटो शेयर कर फैंस के साथ यह जानकारी साझा की।

नीरज ने शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।’ फोटो में नीरज चोपड़ा की मां दिखाई दे रही हैं। हालांकि नीरज ने अपनी शादी की खबर कानों कान किसी को नहीं लगने दी। नीरज चोपड़ा ने जिस लड़की को अपना हमसफर बनाया है उनके बारे में अभी कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *