लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुरुवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पांकी प्रखंड में अमानत नदी बराज के अधूरे कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां बराज के पुल पर चढ़ कर जायजा ले रहे थे। वे प्रभावित ग्रामीण से बातचीत कर मुआवजे को लेकर चर्चा हो ही रही थी। अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में कई अधिकारी और पत्रकार जख्मी हो गए। उल्लेखनीय है कि पलामू जिले के अमानत बराज का निर्माण करीब दो दशक से लंबित है।


गुरुवार की दोपहर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अमानत बराज का निरीक्षण करने पहुंचे थें। बातचीत के क्रम में मंत्री एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी से भौतिक जायजा ले रहे थे और कि अचानक लोगों की भारी भीड़ देखकर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मंत्री को अपना सर मफलर से ढकना पड़ा। जिसके बाद आनन-फानन उन्हें गाड़ी में बैठाया गया और रवाना किया गया। वहीं उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी ने भी मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान पत्रकार भी मधुमक्खियां के हमले में जख्मी हुए। कई पत्रकारों ने एंबुलेंस से दवा लेकर राहत महसूस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *