लाइव पलामू न्यूज: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया जा चुका है। विजेताओं के नामों के ऐलान के बाद मार्च या अप्रैल महीने में विजेताओं को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्वारा पद्म पुरस्कार दिया जाएगा। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाता हैं, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री शामिल हैं।
पद्मश्री:-
हीलिंग विद होप-विजयलक्ष्मी देशामाने
वन के वनबंधु-चैतराम देवचंद पवार
लीबिया लोबो सरदेसाई
परमार लवजी भाई नागजी भाई
सेब सम्राट-हरिमन शर्मा
नशा मुक्ति की नायिका-जुमदे योमगम गैमलिन
दिमा हसाओ नृत्य-जॉयनाचरण बथारी
नेपाली गीत के गुरु-नरेन गुरुंग
होम्योपैथ-विलास दांगरे
योगा-साईखा एजे अल सबाह
सुजनी की वैश्विक देवी-निर्मला देवी
मुशहर के मसीहा-भीम सिंह भवेश
गांधी ऑफ द हिल्स-राधा बहिन भट्ट
साबरकांठा नो सहयोजक-सुरेश सोनी
मुरिया का मान, बस्तर की शान-पांडी राम मानवी
ब्राजील के वेदांत गुरु-जोनास मसेटी
निमाड़ी के नोवलिस्ट-जगदीश जोशीला
कैथल का एकलव्य-हरविंदर सिंह
निर्गुण भक्ति के भेरु-भेरू सिंह चौहान
घुमंतु गूरु-वेंकप्पा अंबाजी सुगातकर
थविल थलाइवा-पी दच्चनामूर्ति
सर्वाइकल कैंसर क्रूसेडर-नीरजा भाटला
महाराष्ट्र के अरण्य ऋषि-मारुति भुजंगराव चितम्पल्ली
ग्रैंड मदर ऑफ गोंबियाता-भिमव्वा दोदाबलप्पा सिल्केयातारा
होल्कर वीवर ऑफ होप-सैली होलकर
भजनों की बेगम-बतूल बेगम
वेलू आसान
मां दुर्गोर ढाकी दास-गोकुल चंद्र दास
बताते चलें कि विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा आदि में विशिष्ट कार्य करने वाले खास लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। पद्म पुरस्कारों को तीन कैटेगरी में बांटा जाता है-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण दिया जाता है। उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।