लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, जिले में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात गेंगस्टर राहुल सिंह गिरोह को पुलिस ने तगड़ा झटका देते हुए पांच गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर 3 हथियार, 13 कारतूस, 3 मैगजीन, 7 मोबाइल समेत 2 बाइक बरामद की है। यह गिरफ्तारी जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के जोगियाडीह मैदान के समीप से हुई है।

इस संबंध में लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अमन साहू गिरोह के सदस्य राहुल सिंह गिरोह के कुछ अपराधी बालूमाथ थानाक्षेत्र में भ्रमणशील हैं। जिसके बाद एसडीपीओ विनोद रवानी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान जोगियाडीह मैदान में संदेहास्पद लोगों की जमावड़ा देखा गया। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे भाजपा नेता सह कोल व्यवसायी मुकेश सिंह की हत्या की योजना बना रहे थें। एसपी ने आगे कहा कि गिरफ्तार अपराधियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बताते चलें कि राहुल सिंह गिरोह द्वारा भाजपा नेता सह कोल व्यवसायी के बालूमाथ स्थित रेलवे कोयला साइडिंग में हमला कर जमकर कोहराम मचाने के बाद दो अलग अलग समय उनके आवास में जान मारने के नियत से हमला कर चुके हैं। हालांकि उस हमला में भाजपा नेता बाल बाल बच चुके हैं। इधर गिरफ्तारी से जहां कोल व्यवसायी में सुकून देखा जा रहा है। वहीं पुलिस के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *