लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक टेंपो के पलटने से एक वृद्धा की मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह 11.45 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान कुंती कुंवर के रूप में हुई है । वहीं घायल की पहचान राजकुमार सिंह के रूप में हुई है। राजकुमार को एमएमसीएच अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं वृद्धा का शव भी एमएमसीएच में ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


बताया जा रहा है कि टेंपों चालक ने कुत्ते को बचाने के क्रम में अपना नियंत्रण खो दिया। मृतका चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा निवासी थी। वह अपनी बेटी दामाद के घर से गांव वापस लौट रही थी। इस दौरान यह दुर्घटना हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में महिला और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *