लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 20 करोड़ रुपए की अवैध अफीम की फसल नष्ट कर दी। दरअसल, हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि सोन नदी के दियरा इलाके में सोनडीला के पास बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती की जा रही है। जिसके बाद सूचना की पुष्टि हेतु भौतिक सत्यापन कराया गया। तत्पश्चात एसपी के निर्देशानुसार हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने रोहतास एसपी से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की योजना बनाई गई।

जिसके बाद मंगलवार (4फरवरी) को पुलिस अधीक्षक, रोहतास के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी अभियान के दौरान लगभग 8 बीघा भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती जब्त की गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 20 करोड़ रुपये आंका गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में अफीम के पौधों को नष्ट किया गया।
छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी-01,बबलू कुमार, प्रभारी, देवरी ओ०पी०, आ०/1699 रंजन टूटी, अंगरक्षक, अनु०पु०पदा०, हुसैनाबाद, आ०/776 सिप्रियन लकड़ा, अंगरक्षक, अनु०पु०पदा०, हुसैनाबाद, आ०/112 शैलेश कुमार रवि, रिजर्व गार्ड, देवरी ओ०पी०,एफ०एस०एल० टीम, रोहतास, रोहतास पुलिस सशस्त्र बल शामिल थें।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन और तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।