लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुरुवार को मेले में झामुमो के वरिष्ठ नेता सह संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव को बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पांकी संघर्ष की धरती रही है और है। इस इलाके में इतनी असमानता भेद थी जिसकी कोई सीमा नहीं थी। इसी धरती पर संघर्ष के पर्याय मधु सिंह का जन्म होता है जहां अपने परिवार के शहादत और अपनी संघर्ष के बल पर उन्होंने पांकी इलाके की फिज़ा को बदला। स्थिति जब सामान्य हुई तब आपसी प्रेम भाईचारा समन्वय स्नेह अपनापन को बढ़ाने के लिए एक मेला का आयोजन किए जिसको नाम दिए ‘ज्ञान मेला’।

दिवंगत मधु सिंह मंत्री रहते सबों के सहयोग एवं सलाह से मेला का आयोजन सरस्वती पूजा समापन के दिन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पूजा पंडाल को हाई स्कूल के मैदान में समागम करवाए। क्योंकि ज्ञान कि देवी सरस्वती हैं तब से यह ‘ज्ञान मेला’ निरंतर परवान चढ़ रहा है। मेला में पहली बार इतना भीड़ नजर आया। इस मेले को दो दिवसीय करने की जरूरत है। वह दिन दूर नहीं जब दुबियाखाड़ मेला जैसा राजकीय मेला होगा। इस दौरान मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष ने अविनाश देव को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य निधि सिंह एवं दिवंगत मधु सिंह कि पत्नी मेला कमिटी के अध्यक्ष अरविंद सिंह,पांकी थानेदार सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *