लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुरुवार की शाम पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ के तेतराई हाई स्कूल के समीप हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पांकी से कुंभ स्नान के लिए चार पहिया वाहन पर सवार होकर श्रद्धालु घटना से 15 मिनट पूर्व प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच तेतराई हाई स्कूल के समीप ऑटो से चार पहिया वाहन की टक्कर हो गई। जिससे ऑटो चालक चार सहित चार पहिया वाहन में बैठे कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में चैनपुर निवासी ऑटो चालक अरविंद साहू (25 वर्ष), पांकी निवासी प्रेम सोनी (45 वर्ष), मुरली सोनी (60 वर्ष), रेखा देवी एवं एक अन्य महिला का नाम शामिल है। घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर किरण कुमारी ने सभी का इलाज किया एवं गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक अरविंद साहू को बेहतर इलाज हेतु एमएमसीएच रेफर किया।