लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: आगामी 11 एवं 12 फरवरी को दुबियाखांड़ में आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का आयोजन करना है। जिसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। जिला प्रशासन के साथ-साथ मेला आयोजन समिति भी मेले की तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में गुरुवार को मेले की तैयारियों का जायजा लेने नगर आयुक्त जावेद हुसैन व उपविकास आयुक्त शब्बीर अहमद अधिकारियों के साथ मेला परिसर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने मेला आयोजन की तैयारी की गति को तेज करने का निर्देश दिया।

इस दौरान अधिकारियों को बताया गया कि मेला परिसर की भूमि का समतलीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। फिलहाल वहां स्टॉल बनाने एवं जर्मन टेंट एवं हैंगर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नगर आयुक्त एवं डीडीसी ने मेले में साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मेला परिसर से बिजली के पोल को हटाकर दूसरे उचित स्थानों पर शिफ्ट किये जाने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल पर प्रवेश के साथ-साथ वैकल्पिक रास्ते तैयार करने का भी निर्देश दिया। वहीं मेले में वीआईपी एवं सामान्य पार्किंग को चिन्हित करते हुए पार्किंग स्थल के लिए साइनेज लगाने का निर्देश दिया गये। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीना, जिला कल्याण-सह-जिला खेल पदाधिकारी सेवा राम साहू, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, हृदयानंद सिंह, भर्दुल कुमार सिंह, उमेश सिंह आदि उपस्थित थें।