लाइव पलामू न्यूज: झारखण्ड एटीएस ने हजारीबाग जेल में बंद कुख्यात अपराधी सह पांडेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी को 48 घंटों के लिए रिमांड पर लिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच विकास को हजारीबाग जेल से रांची लाया गया है। बता दें कि एटीएस गैंगस्टर विकास तिवारी से पिछले साल पटना स्टेशन से मिले 50 लाख रुपए संबंधित पूछताछ कर रही है।

पिछले साल अगस्त महीने में पटना रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को 50 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया था। जांच में यह बात सामने आई थी कि यह 50 लाख रुपए झारखंड के कुख्यात पांडेय गिरोह के अपराधियों का था। मामले की सूचना पर झारखंड एटीएस की एक टीम उस दौरान पटना भी पहुंची थी। 50 लाख रुपए के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान खबर सामने आई कि बरामद पैसे रामगढ़ जिले के पवन ठाकुर की है। पवन सीधे तौर पर पांडेय गिरोह से जुड़ा हुआ था।

बता दें कि झारखंड के रामगढ़, हजारीबाग जैसे कोयला क्षेत्र में पांडेय गिरोह एक्टिव है। फिलहाल गिरोह विकास तिवारी हैंडल कर रहा है। अब उसी मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए विकास तिवारी को एटीएस की टीम ने रिमांड पर लिया है। इस संबंध में झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि विकास तिवारी से कई मामलों में पूछताछ की जा रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच विकास तिवारी को हजारीबाग जेल से रांची लाया गया है।

बता दें कि 50 लाख की बरामदगी के साथ-साथ झारखंड के पलामू जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में भी तिवारी गिरोह की संलिप्तता सामने आई थी। बता दें कि पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में इसी साल भारत पांडेय और दीपक साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पलामू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निशि पांडे सहित कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में भी विकास तिवारी नामजद अभियुक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *