लाइव पलामू न्यूज/रांची: शुक्रवार को झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया। मैट्रिक का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए
https://secondary.jacexamonline.com/class-ten और इंटर का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए https://intermediate.jacexamonline.com/class-twelve वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

जैक के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे ससमय सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराएं। उल्लेखनीय है कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू हो जाएगी। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।